सिमरन ने किया जनपद का नाम रोशन.मिलेगा गोल्ड मेडल

खबर शेयर करें -

टनकपुर-: सीमांत क्षेत्र टनकपुर की प्रतिभाशाली बेटी सिमरन जोशी ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के वाणिज्य विभाग (बी.कॉम.) की छात्रा सिमरन जोशी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में अल्मोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में माननीय राज्यपाल के हाथों सिमरन जोशी को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश, खटीमा में फूंका पुतला

ग्राम पंचायत बिचई, टनकपुर निवासी तथा स्वर्गीय देवेन्द्र जोशी की पुत्री सिमरन ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जनपद चम्पावत का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त की गई यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

यह भी पढ़ें -  बेस चिकित्सालय श्रीनगर में 24 अप्रैल से लगेगी न्यूरोलॉजिस्ट की ओपीडी, पहाड़ के मरीजों को मिलेगी राहत

कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त की गई यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

सिमरन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि सिमरन की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) 12 और 13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी

सिमरन जोशी की इस उपलब्धि से टनकपुर और चम्पावत जनपद में खुशी का माहौल है तथा सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि सिमरन भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999