अप्रैल से शुरू होगी SIR, भ्रामक खबरों पर निर्वाचन विभाग की सफाई

खबर शेयर करें -

 

SIR to begin in April 2026 uttarakhand news

SIR to begin in April Uttarakhand News: उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में होने जा रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते दो दिनों से कुछ माध्यमों में SIR को लेकर जो भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रकाशित हो रही हैं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

SIR अप्रैल से होगी शुरू SIR to begin in April Uttarakhand News

जोगदंडे ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में अभी तक SIR प्रारंभ नहीं हुई है। ये प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी सूचना को प्रकाशित करने से पहले निर्वाचन विभाग से तथ्यों की पुष्टि अवश्य की जाए, ताकि आम नागरिकों में अनावश्यक भ्रम न फैले।

यह भी पढ़ें -  MP Crime: छिंडवाड़ा में एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या कर आरोपी ने लगाई फांसी, आदिवासी इलाके में हड़कंप

2025 की सूची का मिलान 2003 की सूची से हो रहा SIR In Uttarakhand

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल साल 2025 की मतदाता सूची का मिलान 2003 की सूची से किया जा रहा है। अब तक इस मिलान कार्य में 85 प्रतिशत सफलता मिल चुकी है। SIR शुरू होने से पहले यह मैपिंग कार्य अधिकतम सीमा तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इन जिलों में सबसे कम मैपिंग

मैपिंग कार्य में देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले सबसे पीछे हैं। इन जिलों में मैपिंग की रफ्तार धीमी रहने के पीछे कई व्यावहारिक कारण सामने आए हैं। मतदाता के आवास पर उसका मौजूद न होना, घर बदल लेना और फोन पर संपर्क न हो पाना, ये तीन मुख्य वजह हैं। जिनके चलते मैपिंग में अड़चनें आ रही हैं। वही देहरादून जिले की बात करें तो धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे कम मात्र 70 प्रतिशत मैपिंग ही हो पाई है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की बेटी का कमाल,अंतर्राष्ट्रीय धाविका भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन जीता गोल्ड मेडल

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

जोगदंडे ने नागरिकों से अनुरोध किया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए वे CEO.UK.IN वेबसाइट पर जाएं। यहाँ सभी अद्यतन और प्रामाणिक सूचनाएं उपलब्ध हैं।

राजनीतिक दलों ने भी कसी कमर, हजारों BLA नियुक्त

SIR की तैयारियों में राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 9200 से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 9500 से अधिक BLA मैदान में उतारे हैं। दोनों दलों की यह तत्परता दर्शाती है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी राजनीतिक दलों, बूथ लेवल अधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें और मतदाता सूची को अधिक से अधिक सटीक बनाने में मदद करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999