हल्द्वानी -किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में एसआईटी प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे ने काठगोदाम होटल पहुंचकर की जांच

खबर शेयर करें -

Haldwani: काशीपुर निवासी किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। इस प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख आईजी नीलेश आनंद भरणे पांच सदस्यीय टीम के साथ काठगोदाम स्थित उस होटल पहुंचे, जहां किसान सुखवंत ने आत्महत्या की थी। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया कि एसआईटी इस पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पीड़ित परिवार से उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अब बच्चों को पढ़ाई जाएगी कुमाऊं और गढ़वाल के राजाओं की वीर गाथा

आईजी भरणे ने बताया कि इस मामले में पहले आईटीआई थाना काशीपुर में दर्ज एफआईआर को अब काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। साथ ही मृतक किसान के घर की सुरक्षा व्यवस्था भी दूसरे जनपद की पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप न हो।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत द्वारा जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत सभी संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। आईजी ने दो टूक कहा कि जांच हर पहलू से की जा रही है और कोई भी दोषी होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  रिश्वत मांगने पर स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी विजिलेंस की गिरफ्त में.

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वहीं, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता का अंत लगाया जा सकता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999