सितारगंज : युवती ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप, अफजल राहुल बनकर रिलेशनशिप में आया

खबर शेयर करें -



सितारगंज के सरकड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने लव जिहाद से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है। युवती ने एक मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर जबरदस्ती इस्लाम कबूलने और निकाह का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस इंचार्ज एसपी सिंह के अनुसार युवती ने तहरीर में लिखा है कि चार साल पहले जब वो नाबालिग थी तब उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी, राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो 27 नवंबर 2023 को राहुल ने उसे अपने भाई के घर बुलाया जहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका नाम राहुल नही बल्कि अफजाल है।

यह भी पढ़ें -  डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष को देहरादून में किया सम्मानित

युवती के अनुसार जब वो वहां से जाने लगी तो कमरा बंद करके अफजाल ने अपने भाई इकरार पिता अबरार और मां के जरिए इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव डालना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि कई घंटो की बहस के बाद वो जैसे तैसे वहां से बाहर निकली।

पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद उसका मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अफजाल के ऊपर पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कानूनी और मानवीय दोनों पहलुओं से बागजाला वासी मालिकाना अधिकार के हकदार : एडवोकेट कैलाश जोशी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999