नहीं रहे प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास, सीएम धामी ने किया दुख व्यक्त

खबर शेयर करें -

प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव सुरजीत किशोर दास का गुरुवार को देहरादून में निधन हो गया। बताया जा रहा है की एसके दास पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

नहीं रहे प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास

बता दें कुछ महीने पहले ही किशोर दास में मुंह के कैंसर की पुष्टि हुई थी। उनके निधन की खबर से नौकरशाही में शोक की लहर है। एसके दास भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे हैं इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के पांचवें मुख्य सचिव भी थे।

यह भी पढ़ें -  नशे के सौदागर बने भाई-बहन और बाप-बेटे, पुलिस को नहीं दे पाए चकमा, ऐसे हो गए गिरफ्तार

साल 2008 में मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की कमान भी संभाली थी। वह अगस्त 2008 से फरवरी 2011 तक आयोग के अध्यक्ष रहे। बता दें अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में वह देहरादून के जिलाधिकारी भी रहे हैं।

सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरजीत किशोर दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने सोशल नदिया पर ट्वीट कर लिखा कि ‘उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एस. के. दास जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।’

यह भी पढ़ें -  बनबसा में स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत

‘ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999