सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान जेल से करेगी LLB, खुद लड़ेगी अपना केस

खबर शेयर करें -

saurabh murder case muskan to study law llb from jail

saurabh murder case Muskan to study LLB: मेरठ जेल में बंद सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान (Muskan) अब कानून की पढ़ाई करना चाहती है। आठवीं पास मुस्कान ने जेल अधीक्षक से गुज़ारिश की है कि उसे एलएलबी करने की प्रक्रिया समझाई जाए क्योंकि ट्रायल में अब वो अपना पक्ष खुद रखना चाहती है।

जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल सिर्फ सज़ा देने की जगह नहीं सुधार की जगह भी है। अगर कोई बंदी कुछ सीखना या पढ़ना चाहता है तो जेल प्रशासन पूरी मदद करता है। मुस्कान मार्च 2025 से जेल में बंद है। चौंकाने वाली बात ये है कि इतने महीनों में उससे मिलने कोई नहीं आया। अभी उसे सरकार की तरफ से वकील दिया गया है। लेकिन वो खुद पढ़-लिखकर अपना केस लड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  CM ने महिला समूहों से खरीदे उत्पाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ का किया आह्वान

saurabh murder case की आरोपी मुस्कान जेल से करेगी LLB

हालांकि कानूनी जानकारों के मुताबिक मुस्कान के लिए ये रास्ता इतना सीधा नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी बताते हैं कि एलएलबी करने से पहले उसे 10वीं और फिर 12वीं पास करनी होगी। इसके बाद ही वो किसी 5 साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स में दाखिला ले सकती है।

लेकिन एक बड़ी अड़चन है बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम। उनके अनुसार एलएलबी एक नियमित कोर्स है और इसे डिस्टेंस मोड में मान्यता नहीं मिलती। यानी जेल में रहते हुए ये डिग्री हासिल करना आसान नहीं होगा। हालांकि अगर कोर्ट की अनुमति हो तो वो दूसरे प्राइवेट या डिस्टेंस कोर्स जरूर कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  लक्की बन कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर कही ये बात

हत्या की वो रात और दिल दहलाने वाली साज़िश

तीन मार्च की रात जो कुछ हुआ, उसने पूरे शहर को हिला दिया था। पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की। पहले खाने में बेहोश करने की दवा मिलाई गई, फिर चाकू से वार कर उसकी जान ली गई। इसके बाद सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से भर दिया गया।

हत्या के बाद मुस्कान ने शिमला-मनाली ट्रिप का दिखावा किया और सोशल मीडिया पर घूमने के वीडियो व फोटो भी डाले, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन 18 मार्च को जब सौरभ का भाई घर पहुंचा, तो बदबू और मुस्कान का अजीब व्यवहार उसे खटक गया। पुलिस बुलाई गई और पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ में मुस्कान और साहिल दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज

अब शुरू होगी सुनवाई

पुलिस ने 12 मई को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मुस्कान और साहिल दोनों इस केस में आरोपी हैं। चार्जशीट में कुल 36 लोगों को गवाह बनाया गया है और पुलिस का दावा है कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं। अब केस की सुनवाई जल्द शुरू होने वाली है।

ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मुस्कान जेल की सलाखों के पीछे से अपने कानूनी सफर की शुरुआत कर पाएगी, या फिर ये सिर्फ एक मन की बात बनकर रह जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999