उत्तराखंड में भी शुरू हो गया नौतपा, सूरज बरसाएगा आग, ऐसे करें बचाव

खबर शेयर करें -

 

nautapa-begun-in-uttarakhand-how-to-take-precautions-from-nautapa

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी आज से नैतपा शुरू हो गया है। नौतपा के ये 9 दिन पूरे साल के सबसे खतरनाक दिन माने जाते हैं। ये वो दिन होते हैं जब सूरज अपने असली तेवर दिखाता है।

उत्तराखंड में भी शुरू हो गया नौतपा

बता दें नौतपा के इन नौ दिनों में सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिस वजह से धरती का तापमान काफी बढ़ जाता है और लू चलने लगती है। कहते हैं कि नौतपा के इन 9 दिनों में सूरज जितना ज्यादा तपेगा, मानसून में उतनी ही शानदार बारिश भी होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी होली पर रेलवे की यात्रियों को मिली सौगात, काठगोदाम से संचालित इस सुपरफास्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाए

2 जून तक चलेंगे लू के थपेड़े

देशभर में आज यानी 25 मई से गंगा दशहरा के साथ ही नौतपा भी शुरू हो गया है जो 2 जून तक चलेगा। लिहाज़ा, गर्मी अपने चरम पर होगी। लू के थपेड़े चलेंगे और तापमान आसमान छूएगा। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में आज पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: होटल संचालक के बेटे को अगवा कर मांगे 25 लाख, कॉल ने उड़ाए होश!

नौतपा के 9 दिन रहेंगे भारी

गर्म हवाओं और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। हीटवेव जैसे हालात बन चुके हैं। हालांकि अभी तक पहाड़ी इलाकों में कुछ हद तक राहत है। विशेषज्ञों की माने तो नौतपा के इन 9 दिनों में अपना और अपने परिवार का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट का चोरगलिया में भारी विरोध, फोर्स तैनात, हंगामा ही हंगामा

नौतपा से बचाव कैसे करें? Nautapa precautions

  • दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • खाली पेट घर से बिल्कुल ना निकलें।
  • ज्यादा तला भुना खाना, चाय और शराब से परहेज करें।
  • खूब सारा पानी पिएं बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
  • साथ ही अपने घर के आस-पास जानवरों के लिए भी पानी रख दें ताकि उन्हें भी थोड़ी राहत मिल सके।
  • तरबूज, खीरा, खरबूजा और अंगूर जैसे रसीले फल खाएं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999