चमोली में बड़ा हादसा: अलकनंदा में गिरी बोलेरो, चालक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के गोचर क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रानो गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से वाहन चालक लापता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, गोचर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रानो गांव के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई से होते हुए अलकनंदा नदी में समा गया है। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  सरकारी गेस्ट हाउस में मिली शराब की बोतले, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगीकुमाऊं कमिश्नर को मौके से किया फोन, सख्त कार्रवाई के निर्देश

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के चालक और मालिक राकेश सिंह पंवार थे, जो रुद्रप्रयाग जिले के बिजराकोट गांव के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, राकेश सिंह गोचर से अपने गांव बिजराकोट लौट रहे थे। वाहन में उनके अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाने के बाद नदी किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें -  मुखानी क्षेत्र से नाबालिग लापता, सहेली पर शक

फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999