पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


हरिद्वार। जिले के रूड़की में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोवंश चोरी कर ले जा रहा एक तस्कर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि तस्कर गोवंश चोरी कर ले जा रहा था, जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में तस्कर के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्कर का नाम अनीस (25 वर्ष) पुत्र इरफान निवासी सिकरौढा बताया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999