सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने डीएम से मिलकर बताईं नागरिकों की यह समस्या

खबर शेयर करें -

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा मुलाकात करके सभी जिलास्तरीय कार्यालयों का स्थानान्तरण अल्मोड़ा शहर से दूर पाण्डेखोला में कर दिये जाने से लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पेंशनर्स, वादकारी अधिवक्तागण व आम नागरिक परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुचने के लिए लोगों को काफी पैसा खर्च करना पढ़ रहा है,जिसे एक सामान्य नागरिक वहन नहीं कर सकता ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्डः एनयूजे ने प्रधानमंत्री से की RNI में समाचार पत्र जमा कराने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक करने की मांग! प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने लिखा पत्र

विकास यात्रा…#हल्द्वानी : वार्ड 4 में पहुंची आवास विकास इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, इंदिरा के विकास कार्यों को किया महिलाओं ने याद, सुमित के पक्ष में लगाए नारे

अतः जिला मुख्यालय के कार्यालयों तक पहुंचने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाय, ताकि इन कार्यालयों तक पहुँच आसान हो सके। उन्होंने कहा कि नगर में आम नागरिकों की सुविधाओं लिए एक कैंप कार्यालय खोला जाए। ताकि हर छोटी समस्या के लिए लोगों को पाण्डेखोला की दौड़ न लगानी पड़े। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यहाँ पर कार्यालय को पूर्ण रूप से अभी बन्द नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  यहां देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट

भविष्य में भी यहाँ पर स्थित कैम्प कार्यालय के माध्यम से लोग अपनी बात अल्मोड़ा के जिलाधिकारी तक पहुँचा पाएंगे, इसकी मोनिटरिंग वे स्वयं करेंगी। इसके लिए विधिपूर्वक उनकी ओर से आदेश भी जारी हो चुके है। इस पर संजय पाण्डे ने पूरे अल्मोड़ा शहर की ओर से अपने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू संपादन हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट को चौथे दिन भी स्थानीय डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999