एसएसपी ने फरार ढाबा स्वामी को बनाया 25 हजार का ईनामी आरोपी

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने केलाखेड़ा स्थित ढाबे पीट पीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे ढाबा स्वामी हरपाल सिंह को 25 हजार का इनामी आरोपी घोषित किया है। हरपाल सिंह घटना के बाद से ही लगातार फरार है और पुलिस से बचने के लिये अपने ठिकाने बदल रहा है।

बता दें कि बीती 11 सितंबर की देर रात केलाखेड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित फौजी ढाबे पर 5 युवक पहुंचे थे। वही ढाबे के बाहर खड़े ट्रकों से तेल व टायर चोरी करने के आरोप में मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई लगा दी। जिसमें अनीस पुत्र असमत निवासी अफजलगढ़ यूपी गंभीर घायल हो गया था और अस्पताल में इसकी मौत हो गई थी। अनीस के परिजनों ने ढाबा स्वामी हरपाल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रामनगर केलाखेड़ा तथा ढाबा कर्मी धीरज तथा दूसरे कर्मचारी भूरा के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि ढाबा स्वामी फरार चल रहा था। वहीं पुलिस लगातार ढाबा स्वामी के संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं लेकिन वह बार बार अपना ठिकाना बदल पुलिस को चकमा दे रहा है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने हापुड़ से बरामद किया चोरी हुआ ट्रक, पिता पुत्र को बंधक बनाकर दिया था लूट को अंजाम

गुरूवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने फरार चल रहे ढाबा स्वामी हरपाल सिंह पर 25 हजार रुपए के ईनाम की घोषित कर दिया है। वही बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जो भी अभियुक्त की सूचना देगा उसको ईनाम दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999