एसएसपी ने इस दरोगा को किया निलंबित

खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश के बाद बिन्दुखत्ता में अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वही दरोगा के निलंबन के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को बार भवन जजी कोर्ट में एक बैठक आयोजित की। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है फिलहाल दरोगा को निलंबित करने का काम किया गया है।


गौरतलब है कि बीते दिनों बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज द्वारा वकील से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया था जहां वकील और पुलिस की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए थे एसएसपी ने पूर्व में ही दरोगा को चौकी से हटा दिया था ऐसे में अब निलंबन की कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची देहरादून, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999