आईटीआई को सेंचुरी बस से जा रही छात्रा से एमबीपीजी के छात्र ने की छेड़खानी, पुलिस ने की ये कारवाई

खबर शेयर करें -

आईटीआई को सेंचुरी की बस से जा रही छात्रा से एमबीपीजी के छात्र ने छेड़छाड़ की। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने से संबंधित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी युवती हल्द्वानी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है, जो कि रोजाना सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की बस से आवागमन करती है।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी गढ़वाल के लोग सावधान रहें! नैनीडांडा में घूम रहा है गुलदार..कई मवेशियों का किया शिकार

गत शनिवार को उक्त युवती सेंचुरी मिल की बस से हल्द्वानी को जा रही थी कि उसके साथ बस में सवार लालकुआं वार्ड नंबर 3 निवासी एमबीपीजी के छात्र शुभम सक्सेना ने छेड़छाड़ कर दी।जिसका उक्त बस में बैठे कुछ अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया, जिसे एक छात्र ने वायरल कर दिया।


उक्त वायरल वीडियो की जानकारी पीड़िता युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली आकर आरोपी छात्र के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354 क,घ और 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी छात्र शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगारों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित


मुकदमे की विवेचना कर रही लालकुआं कोतवाली की उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन-चार दिन से उक्त छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, कि शनिवार को छेड़छाड़ करते समय कुछ छात्रों ने उसका वीडियो बनाया और एक छात्र ने उसे वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा, गंगा पूजा में हुए लीन, लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाकर रखने की अपील की


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले छात्र की पहचान करते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999