एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में पर्चा, जांच और अल्ट्रासाउंड समेत इनके रेट हो गए हैं चौगुने.देखें नए रेटों की सूची…

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में अब अल्ट्रासाउंड 570 और सीटी स्कैन 1350 रुपये में होगा। अभी तक यह शुल्क 150 व 400 रुपये था। चार फरवरी ये नए दरों से डायग्नोस्टिक जांचें होंगी। कई गुना महंगा इलाज होने से मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन एसटीएच में जांच दरें चार गुना से अधिक बढ़ गई हैं। शासन के आदेश के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के रेट लागू होंगे। दरसअल, एक फरवरी से पांच रुपये का पर्चा 20 में बनने लगा है। इसके अतिरिक्त डायलिसिस, एमआरआइ व केन्द्रीय लैब में होने वाली जांचों की दर भी बढ़ा दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन पैथालाजी जांचों को भी अपडेट करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें -  अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का प्रहार, अलग-अलग जगह से किया शराब तस्करों को गिरफ्तार

शासन के आदेश के तहत ही एसटीएच में सीजीएचएस के तहत शुल्क तय हुआ है। इसे लागू कर दिया गया है। सिस्टम में नई दरों को फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी दरें अपडेट हो जाएंगी। – प्रो. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999