एसएसपी की कड़ी कार्रवाई, दो आरक्षी निलंबित-

खबर शेयर करें -

 

निर्वाचन कार्य में लापरवाही के चलते एसएसपी डा् मंजूनाथ ने दो आरिक्षयों को निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षियों में से एक पर चुनाव डूटी पर समय से ना पहुंचने और दूसरे पर नशे में पाए जाने का आरोप है।


चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने दो पुलिस कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। एक कांस्टेबल के डाक मतपत्र से मतदान ड्यूटी में नहीं पहुंचने और दूसरे के हमराह ड्यूटी में नशे में धुत पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC के बड़े फैसले , ये तीन भर्तियां होंगी दोबारा , इस भर्ती को क्लीन चिट


विधानसभा चुनाव के तहत सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस का रहता है। विभिन्न पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के लिए डाक मतपत्र में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात कांस्टेबल ओम प्रकाश की डाक मतपत्र के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन तीन फरवरी को कांस्टेबल पोलिंग पार्टी रवाना स्थल में नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद कांस्टेबल निर्धारित पार्टी के साथ ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा। उधर, धौलछीना में एफएसटी- 2 में हमराह की ड्यूटी में कांस्टेबल मदन सिंह शराब के नशे में में पाया गया।

यह भी पढ़ें -  अमित शाह ने दी देश के पहले सीडीएस को श्रद्धांजलि

जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया, मेडिकल में कांस्टेबल के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई। दोनों कांस्टेबलों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की बुनियाद है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। जिसमें सभी पुलिस कार्मिकों को भी ड्यूटी के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने कहा कि ये सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है

भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी जो पुलिस कार्मिक नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999