



जिलाधिकारी नैनीताल
ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल कीर्ति आर्या एवं तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट द्वारा जनपद में संचालित होम स्टे इकाइयों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने कार्रवाई की गई:
05 होम स्टे इकाइयों को होम स्टे नियमावली में दिए गए प्राविधानों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया गया। 02 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।
02 होम स्टे इकाइयों के विरुद्ध निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा और मानकों को ध्यान में रखते हुए यदि किसी भी इकाई में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से कहा है कि वे होम स्टे नीति एवं नियमावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


