नैनीताल में दूसरे दिन भी चला सख्त चेकिंग अभियान, 429 चालान, 22 वाहन सीज

खबर शेयर करें -

नैनीताल: पर्यटन सीजन के मद्देनजर नैनीताल में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर आरटीओ एवं प्रवर्तन टीम द्वारा शहर और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान लगातार दूसरे दिन भी सख्ती के साथ चलाया गया।


अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। 28 और 29 अप्रैल को हुई कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार कुल 429 चालान किए गए। इनमें रेंटल बाइक, टैक्सी/मैक्सी, भार वाहन और अन्य श्रेणी के वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 22 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 74 मामलों में परमिट के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  गर्मी के बीच मूसलाधार बारिश की आहट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान, 7 राज्यों में अलर्ट


चेकिंग के दौरान बिना वैध परमिट संचालन, ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई। टीम द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रवेश मार्गों पर लगातार निगरानी की गई, जिससे यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा जा सके।


प्रशासन का कहना है कि पर्यटन सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते ऐसी सख्ती जरूरी है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL के निर्देशन में "नव-वर्ष" के आगमन पर जिले के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित यातायात हेतु यह रहेगा ट्रैफिक प्लान


साथ ही, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999