तेज हवा बनी आग का कहर: बीडी पांडे अस्पताल के पास बिजली का तार टूटने से 6 दोपहिया वाहन जलकर खाक।

खबर शेयर करें -


नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप तेज हवाओं के चलते बिजली का तार टूटकर नीचे खड़े दोपहिया वाहनों पर गिर गया, जिससे भीषण आग लग गई। इस आगजनी में तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के पास बने एक गैराज में टैक्सी बाइक के रूप में इस्तेमाल होने वाले दोपहिया वाहन खड़े थे। देर रात से तड़के सुबह के बीच अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते सभी छह वाहन उसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तेज हवा के कारण विद्युत लाइन का टूटकर वाहनों पर गिरना प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सभी छह दोपहिया वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। जले हुए वाहन आसपास रहने वाले लोगों के थे और टैक्सी सेवा में उपयोग किए जाते थे। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  National Games : खिलाड़ियों का हाल जानने अल्मोड़ा पहुंची मंत्री, अव्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर दी सफाई
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999