12 जून को चलेगी तेज हवाएं और आंधी, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 12 जून को देहरादून समेत छह जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । साथ ही लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

12 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून यानी आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले के अधिकांश स्थानों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  Holi kab hai ? 14 या 15 मार्च, उत्‍तराखंड में हर किसी का बस यही सवाल, यहां दूर कर लें कनफ्यूजन

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानकों की माने तो संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। जिसके चलते सड़कें या हाईवे बाधित हो सकता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी नालों में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है। वहीं आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय लोगों से घरों के अंदर रहने या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार तथा अहमदाबाद द्वारा संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आयोजित सातवां दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999