अचानक हुआ भूस्खलन, चपेट में आई कार

खबर शेयर करें -



उत्तरकाशी : बारिश का कहर शहर और पहाड़ी जिलों में जारी है। भारी बारिश का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। बारिश के कहर के कारण अब तक कइय़ों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल हुए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे का है जहां सिलक्यारा के पास अचानक
भूस्खलन से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार सवार ने किसी तरह भागकर कर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री समेत उत्तरकाशी में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। अभी भी बारिश जारी है। भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब ढाई घंटे बाधित रहा।यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज अचानक भूस्खलन से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार सवार ने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस औऱ बीआरओ की टीम पहुंची। हाईवे से मलबा हटाकर यमुनोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू किया गया।
आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया था। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटा दिया है। जिसके बाद दोनों राजमार्गों को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है, वहीं जो कार क्षतिग्रस्त हुई है उसकी जानकारी ली जा रही है

Advertisement
यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति का आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, एसडीएम को 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999