विधानसभा सत्र पर सुमित हृदयेश का हमला, बोले कई मुद्दों पर सरकार ने नहीं दिए संतोषजनक जवाब

खबर शेयर करें -

गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र से लौटने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए।

सदन में विपक्ष को नही मिल पाए कई प्रश्नों के जवाब
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए कई सवालों के संतोषजनक जवाब सरकार की ओर से नहीं दिए गए है, जिससे जनहित के मुद्दे अधूरे रह गए। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दों पर गंभीर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र का अधिक समय तक चलना आवश्यक है। विधायक ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही लंबे समय तक विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जनता से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा हो सके।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी : (ध्यान दें!) गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में आ रहे हैं तो रेड कार्ड (कार पास के साथ), बैगनी कार्ड, ब्लू कार्ड और रिस्ट बैंड धारक ऐसे करेंगे स्टेडियम में एंट्री, जाने पूरा एंट्री प्लान, नहीं तो होगी दिक्कत

गैस किल्लत पर भड़के विधायक
सुमित हृदयेश ने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में कहा कि हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित कैथ लैब 3 महीने में शुरू होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। विधायक ने शहर में रसोई गैस की किल्लत को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर जल्द ध्यान देने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999