सोनम वांगचुंग होंगे जेल से रिहा, सरकार ने लिया हिरासत रद्द करने का फैसला

खबर शेयर करें -

गृह मंत्रालय ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है। बता दें सोनम वांगचुक 26 सितंबर 2025 से जोधपुर जेल जेल में बंद हैं। वांगचुक की रिहाई लद्दाख में बातचीत का माहौल बनाने के लिए की गई है।

सोनम वांगचुंग होंगे जेल से रिहा
बता दें वांगचुक को विरोध प्रदर्शन करने के सिलसिले में हिरासत में लिया था। वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर राजस्थान के जोधपुर जेल में रखा था। केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है ‘सोनम वांगचुक को NSA के प्रावधानों के तहत 26 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया गया था। सोनम वांगचुक उक्त अधिनियम के तहत हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय व्यतीत कर चुके हैं’।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, बद्री-विशाल का लिया आशीर्वाद, तीर्थयात्रियों से लिया फीडबैक

समग्र अर्थव्यवस्था हुई प्रभावित
केंद्र सरकार ने कहा ‘लद्दाख में विभिन्न हितधारकों और सामुदायिक नेताओं के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है ताकि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं का समाधान किया जा सके। हालांकि, बंद और विरोध प्रदर्शनों का मौजूदा माहौल समाज के शांतिप्रिय स्वभाव के लिए हानिकारक साबित हुआ है। इसने छात्रों, नौकरी चाहने वालों, व्यवसायों और पर्यटकों सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों और समग्र अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है’।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999