38वें राष्ट्रीय खेल में सन्नी ने बढ़ाया मान

खबर शेयर करें -

सितारगंज: सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद, खूनसरा निवासी सन्नी यादव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम गर्व से रोशन किया। सन्नी की इस शानदार उपलब्धि पर पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े उनके पिता रमेश यादव को लगातार बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

सन्नी का खेल के प्रति समर्पण बचपन से ही साफ था। ग्रामीण परिवेश और साधारण परिवार में पले-बढ़े सन्नी को हमेशा उनके पिता रमेश यादव का पूरा समर्थन मिला, जिन्होंने पग-पग पर उनका हौंसला बढ़ाया। उनका साथ और आशीर्वाद सन्नी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने, और सन्नी ने कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। सन्नी ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया, और सबसे पहले इस सफलता की सूचना उन्होंने अपने पिता को दी।

यह भी पढ़ें -  फार्महाउस के बेडरूम में हिडन कैमरा, 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बरामद, हिप्नोटिज्म कर बनाता शारिरिक संबंध... 'ढोंगी' ज्योतिषी गिरफ्तार

पिता रमेश यादव यह खबर सुनकर भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू थे और वह खुशी से भर गए। जैसे ही सन्नी की उपलब्धि की सूचना क्षेत्र में फैली, लोग रमेश यादव को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। सन्नी की इस सफलता पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, और क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। इससे पहले सन्नी ने राजस्थान में प्रशिक्षक रनदेव मनास के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था और तमिलनाडु तथा पंजाब में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?

सन्नी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसएम पब्लिक स्कूल से की और फिर राजस्थान इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सन्नी ने उत्तराखंड एथलीट छात्रावास में स्थान सुनिश्चित किया और पिछले पांच सालों से छात्रावास में रहकर अपनी शिक्षा और एथलेटिक्स की तैयारी कर रहे हैं। सन्नी का अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है, और इसके लिए वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे अभ्यास करते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग…..जाने पूरा मामला

सन्नी की सफलता पर उनके पिता रमेश यादव के साथ-साथ परिजनों और गांव के प्रत्येक व्यक्ति में खुशी का माहौल है। सन्नी यादव को पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पत्रकारों ने भी बधाई दी, जिनमें अविनाश श्रीवास्तव, हनीफ बाबा, दीपक भारद्वाज, नारायण सिंह रावत, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश कुमार, पूरन डसीला, राहुल कन्नौजिया और जयंत मंडल आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999