जिला प्रोबेशन कार्यालय से सुरेन्द प्रसाद द्वारा बाल संरक्षण अधिनियम एवं बाल अपराधों के सबंध में जागरूक किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बीते रोज स्कूली बच्चों में बाल अधिकारों के संरक्षण, साइबर, ट्रैफिकिंग, महिला अपराधों एवं अन्य कानूनी अधिकारों के संबध में जन-जागरूकता हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय, पुलिस विभाग सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाल अधिकारों पॉक्सों अधिनियम, साइबर क्राइम, नशे की प्रवृत्ति, अनैतिक कार्य, सड़क सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया।


जिसमें सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन कार्यालय से सुरेन्द प्रसाद द्वारा बाल संरक्षण अधिनियम एवं बाल अपराधों के सबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कोई परिचित या अपरिचित व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार अनैतिक कार्य इत्यादि करने की कोशिश करते हैं तो वह इसकी सूचना अपने अभिभावकों एवं अपने गुरूजनों को दे ताकि संबंधी के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। उनके द्वारा बताया गया कि बच्चों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार एवं चाइल्ड मिसिंग प्रकरणों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष तलीताल रोहिताश सिंह सागर द्वारा अध्ययनरत स्कूली बच्चों को वर्तमान समय में चल रहे अपराध, नशा क्या है? नशे की लत कैसे पड़ती हैं? और नशे को रोकने के उपाय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि जो व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार कर रहे है। उनकी शिकायत नैनीताल पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7519051905 या 9719291929 पर गोपनीय रूप से दे सकते है। एवं सूचना विभाग के तत्वाधान से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से बच्चों को नशा न करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें -  दरोगा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नैनीताल के द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड से आर्थिक नुकसान हो जाता है तो वह सर्वप्रथम राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल कर इसकी प्राथमिक सूचना दे सकते हैं।

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल- 81715-55477

यह भी पढ़ें -  यहां साइबर ठग ने युवक को लगाई 75हज़ार की चपत

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999