देहरादून से दिल्ली शिफ्ट होगा Survey of india का मुख्यालय!, 900 से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

खबर शेयर करें -

survey of india shift

सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of india) का मुख्यालय क्या वाकई देहरादून से दिल्ली भेजने की तैयारी में है? राजधानी में बीते कुछ दिनों से इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। बता दें अगर यह प्रस्ताव अमल में आता है, तो 700 से ज्यादा स्थायी कर्मचारियों और करीब 250 संविदा कर्मियों पर सीधा असर पड़ेगा।

नई दिल्ली के पुष्पा भवन में शिफ्ट हो सकता है सर्वे ऑफ इंडिया

सूत्रों के मुताबिक सर्वे ऑफ इंडिया के लीगल सेल को नई दिल्ली के पुष्पा भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यही वजह है कि मुख्यालय के पूर्णरूप से दिल्ली जाने की अटकलें और तेज हो गई हैं। बता दें अगर ऐसा होता है तो देहरादून में 258 साल से मौजूद इस ऐतिहासिक संस्थान पर भी इसका बड़ा प्रभाव होगा।

यह भी पढ़ें -  तीरथ सिंह रावत का एक दिवसीय भ्रमण के दौरान 24 मई (सोमवार) को 10:00 बजे सर्किट हाउस हेलीपैड चंपावत में आगमन होगा

भारत का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है सर्वे ऑफ इंडिया

इतिहास पर नजर डालें तो सर्वे ऑफ इंडिया भारत का सबसे पुराना वैज्ञानिक संस्थान है। इसे 1767 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय क्षेत्रों के समेकन और सर्वेक्षण के उद्देश्य से स्थापित किया था। तभी से इसका मुख्यालय देहरादून में स्थित है, जहां से देशभर की रणनीतिक और आधारभूत परियोजनाओं के लिए मानचित्रण और वैज्ञानिक अध्ययन का काम किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  लोस चुनावों से पहले BJP का महिला वोट बैंक साधने का प्रयास, बनाया ये खास प्लान

मानचित्रण के क्षेत्र में सबसे प्रमुख संस्थान है Survey of india

1950 में यह विभाग केवल पांच निदेशालयों में संगठित था, जिनका काम देश के विकास से जुड़ी आधारभूत मानचित्र सेवाएं तैयार करना था। समय के साथ इसकी भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ती गई, और आज यह राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण के क्षेत्र में सबसे प्रमुख संस्थान है। अब देहरादून की पहचान बन चुके इस संस्थान के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999