उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर हिंदी प्रवक्ता को किया निलंबित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया। बीईओ ने कहा लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी यूएसनगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी कस्टोडियन के रूप में जीआईसी जोशी मझरा में लगाई थी। आरोप है कि हिंदी प्रवक्ता ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  प्रशासन, पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने किया अतिक्रमण के सीमांकन का सर्वे

बीईओ आरएस नेगी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए हिंदी प्रवक्ता के निलंबन को सीईओ से अनुमोदन मांगा। सीईओ का अनुमोदन मिलने के बाद बीईओ ने हिंदी प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999