टीम इंडिया ने जीता पहला टेस्ट, पारी और इतने रनों से आस्ट्रेलिया को हराया

खबर शेयर करें -



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट को भारत ने पारी और 132 रन से जीत लिया। 10 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराया। नागपुर में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। 132 रन से हराकर टीम इंडिया ने टेस्ट में 1-0 की बढ़त बना ली है।


पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पे ढेर हो गयी थी और आज मैच के तीसरे दिन मात्र 91 रन पर आल आउट हो गयी। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। जिसमे रोहित शर्मा ने शतक और रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने अर्ध शतक लगाया था।
टेस्ट के तीसरे दिन रविचंद्रन आश्विन ने बेहतरीन बोलिंग करा कर 5 विकेट झटके, तो वही मुहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर के खाते में 1 सफलता आई। वही अगर बात की जाए ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी की तो स्टीव स्मिथ ही थे जिन्होंने नाबाद 25 रनो की पारी खेली।

यह भी पढ़ें -  ड्यूटी के दौरान नैनीताल पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर से हुआ उजागर चौकी खैरना पुलिस ने गंभीर रूप से चोटिल गुमशुदा बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचा ली जान


जडेजा बने प्लेयर ऑफ़ द मैच
जडेजा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए और हाफ सेंचुरी भी जड़ी। वही दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999