4000 करोड़ की ‘रामायण’ का टीजर जारी, ‘भगवान राम’ को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

खबर शेयर करें -

काफी इंतज़ार के बाद आखिरकार मेकर्स ने चर्चित ‘रामायण’ का टीजर हनुमान जयंती के खास मौके पर रिलीज कर दिया है। फ़िल्म की पहली झलक में दर्शकों को पहली बार भगवान राम देखने को मिले। राम का किरदार फिल्म में रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसका टीजर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। दर्शक टीजर को देखकर इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

टीजर में रणबीर भगवान राम के रूप में दिखाई दिए। टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “राम हमेशा से सबसे महान हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके द्वारा लिए गए फ़ैसले हमेशा बड़े हित में होते थे.इच्छा से ऊपर कर्तव्य और खुद से ऊपर त्याग. उनकी विरासत समय के साथ मानवता को बेहतर और सशक्त बनाती जा रही है, और मानवीय भावना की अच्छाई में विश्वास जगाती है, ताकि सभी संघर्षों को सुलझाया जा सके और दुनिया में शांति लाई जा सके.”

यह भी पढ़ें -  अवैध संबंध के चलते पत्नी ने नाबालिग बेटी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बेटे ने किया खुलासा

कैसा है फिल्म का टीजर?
टीजर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अयोध्या में होते है। शुरुआत में वो अपने राज्य में प्रवेश करते नजर आते हैं। इस दौरान उनपर फूलों की बारिश होती है। इसमें उनकी एक योद्धा के रूप में भी झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही वनवास के कुछ पल भी डालें गए है। जिसमें वो मां सीता और लक्ष्मण के साथ दिखाई देते हैं। लास्ट में यश के रावण वाले लुक की भी झलक दिखाई गई है। फ़ैन्स के बीच इसकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पेंशनर्स की लंबित मांगों पर सरकार से त्वरित निर्णय की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए आंदोलन की चेतावनी

रामायण की स्टारकार्स्ट, बजट
रामायण को नमित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ है। जो इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। नितेश तिवारी(nitesh tiwari) द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता ,यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं/रूद्रपुर ब्रेकिंग- वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही” खैर के गिल्टों से लदी स्कार्पियो गाड़ी पकड़ी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999