
स्पेन में भीषण रेल हादसा हो गया जिसे सुनकर आपकी भी रूंह कांप जाएगी। यहां टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इसमें 68 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 179 लोग घायल हैं। इमरजेंसी और मेडिकल टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंचीं।
स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ। हादसा मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। एक ट्रेन जहां धीमी गति से चल रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।

मलबे में तबदील हुए डब्बे
टक्कर मं कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। इस भीषण हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। दोनों ट्रेनें सरकारी कंपनी रेनफे (Renfe) और निजी कंपनी इर्यो (Iryo) की थीं। बता दें कि इन ट्रेनों की स्पीड अमुमन 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है।

किस वजह से हुआ हादसा
अभी फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। इसकी जांच होगी कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। ड्राइवर से ब्रेक लगाने में चूक हुई या फिर सिग्नल सिस्टम में खराबी थी, ये भी जांच का विषय है।


