भावना पांडेय से ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट, राहुल गांधी का पीए बनकर लगाया था चूना

खबर शेयर करें -

 

Accused who defrauded Bhavna Pandey arrested

भावना पांडेय से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर टिकट का लालच देकर 25 लाख रूपये लिए थे। आरोपी को पुलिस ने देहरादून के जाखन से दबोचा है।

भावना पांडेय से ठगी करने वाला आरोपी अरेस्ट

आरोपी की पहचान गौरव कुमार (42) हाल निवासी नेहरू कॉलोनी और मूल निवासी पंजाब के रूप में हुई है। गौरव ने बताया कि उसने गूगल के माध्यम से बड़ी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और उनके करीबियों, सहयोगियों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाई थी। इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो साल 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था और वर्तमान समय में भी उक्त पदाधिकारी का काफी करीबी है, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें -  NH-74 पर भीषण हादसा: थार जीप पलटने से दो दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर

जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई। जिसके बाद neta.com साइट पर जाकर उक्त राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुड़े पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आरोपी ने अपने 3 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं, के साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने स्वीकार किया प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा

राजस्थान और पटना में भी आरोपी कर चुका है ठगी

आरोपी ने खुद को राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर, 2017 में राजस्थान के जयपुर में, दो नेताओं से अलग-अलग करके 1.90 करोड़ और 12 लाख की रकम ली थी। यह रकम उसने उन्हें विधानसभा सदस्य (MLA) के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिलाने के बदले में ली थी। इसके अलावा, 2025 में उसने बिहार के पटना में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की, जहाँ उसने एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े एक नेता से, उसे पार्टी के भीतर कोई पद दिलाने का झांसा देकर 3 लाख ठग लिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999