यहां पैसेंजर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से गाय की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या:- 05351 के इंजन की चपेट में आने से गाय की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान रेलगाड़ी लगभग 20 मिनट विलंब के बाद रवाना हो सकी।


मंगलवार की प्रातः लगभग 8:15 बजे पन्तनगर आउटर सिग्नल से लालकुआं स्टेशन की ओर आते समय खड्डी मोहल्ले के ठीक सामने रेल पटरी क्रॉस कर रही एक विशालकाय गाय अचानक बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन के बंपर से टकरा गयी। और ट्रेन के इंजन के आगे पटरी के बीचो-बीच गिर गयी, जिसके बाद उक्त रेलगाड़ी गाय को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई चलती रही और इस दौरान उक्त गाय बंपर तथा पटरियों के बीच बुरी तरह फस गई थी,

इंजन चालक ने ट्रेन को रोक कर कई बार आगे पीछे किया परंतु विशालकाय गाय नहीं निकल सकी, तथा गाय इतनी बुरी तरह बीच में फस गई थी कि इंजन भी आगे पीछे नहीं हो पा रहा था, वह तो चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक ली, अन्यथा इंजन या कुछ बोगी पटरी से भी उतर सकती थी। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन उसी स्थान पर खड़ी रही, इस बीच काफी देर तक गंभीर रूप से दबी गाय बुरी तरह कराह रही थी, परंतु काफी देर बाद गाय की दर्दनाक मौत हो गयी। बाद में रेल कर्मियों, जीआरपी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उक्त बंपर के भीतर फंसी हुई मृत गाय को बाहर निकाला। उसके बाद रेलगाड़ी लालकुआं रेलवे स्टेशन में लगभग 20 मिनट विलंब के बाद पहुंच सकी। तथा काशीपुर को रवाना हुई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  IND vs ENG VIDEO: लखनऊ में मैच में लाइट शो के दौरान फैंस ने गाया ‘वन्दे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999