निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुआ

खबर शेयर करें -

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, शान्तिपूर्ण व त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के उद्देय से सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा निर्वाचन लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होने कहा हमारा सौभाग्य है हम ऐसे देश के वासी है जहां लोकतंत्र है। उन्होने कहा इस पावन पर्व में हमारी थोडी-थोडी आहूति इसे सफल बनाती है। उन्होने कहा निर्वाचन सिलेबस हर बार बदलता रहता है, तकनीक बदल रही है, इसलिए ईवीएम भी बदल रही है, नई-नई तकनीक का प्रशिक्षण होना बहुत जरूरी है। निर्वाचन कार्यो का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे, ईमानदारी दिखनी चाहिए।

उन्होने कहा निर्वाचन कार्मिक किसी भी प्राईवेट व्यक्ति के पास जलपान आदि नही करे। उन्होने कहा इस बार का निर्वाचन कोविड में होना है, इसलिए यह निर्वाचन सेफ निर्वाचन भी होना है, इसके लिए निर्वाचन बूथों पर ईवीएम इस्तेमाल हेतु हर मतदाताओं के लिए दस्तानों की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा इस बार दिव्यांग व 80 से उपर आयु के मतदाता के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था भी की गई है, जो दिव्यांग व 80 से उपर आयु के मतदाता बूथोें पर नही जाना चाहते वे मतदाता पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल कर सकते है। उन्होने कहा सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर ले अगर किसी बूथ में कार्यालय कक्षों को बदलना है, उसे समय से बदलवा ले। उन्होने कहा प्रशिक्षण में कोई भी शक या शंका है तो उसे निःसंकोच दूर करा ले ताकि पोलिंग के दिन कोई परेशानी न हो।
अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने कहा आज जो प्रशिक्षण दिया गया है, उसे गहनता से और बिन्दुवार समझ ले और फील्ड में जाकर पिछले निर्वाचन के अनुसार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील के डाटा एकत्र कर ले। उन्होने कहा पोलिंग बूथों के आस-पास के लोगो के, प्रधान, जनप्रतिनिधियों, सेक्टर पुलिस ऑफिसर के मोबाइल नम्बर भी अपने पास रखे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने कहा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न बिन्दुओ आने-जाने का मार्ग, मोबाइल कनेक्टिविटी, नदी-नाला, डैम आदि की मैपिंग बना ले तथा पोलिंग बूथो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ले। उन्होने कहा आदर्श पोलिंग बूथों की तैयारी भी अभी से कर ले।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कहा जिन क्षेत्रों पिछले निर्वाचन मे कम वोटिंग हुई है वहां पर मतदाता जागरूकता हेतु विशेष कार्य किये जाए ताकि वोटिंग को बढाया जा सके। उन्होने कहा आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आचार संहिता का पालन करवाना सुनिश्चित करे।
विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए पीडी हिमांशु जोशी ने बताया प्रशिक्षण को भली प्रकार समझ ले ताकि निर्वाचन कार्यो को सुगमता से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होने कहा नियुक्ति का पत्र मिलते ही अपने-अपने पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर डाटा स्वयं तैयार करने की कोशिश करे। उन्होने कहा पिछले निर्वाचन में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के कारणों का पता करे तथा ऐसे बूथो पर अपने आरओ से चर्चा अवश्य कर ले। उन्होने कहा अपने-अपने पोलिंग बूथो का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पानी, सडक, रैम्प, टायलेट, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों पर छाया कोहरा, ठंड में हुआ इजाफा, धूप से मिली राहत

प्रशिक्षण में आरओ, सैक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999