बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब इन पदों पर निकली सरकारी भर्ती. इस तरह से करें आवेदन।।

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के 14 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

26 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आयोग के प्रभारी आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा सचिव अवधेश कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 14 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 26 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के लिए युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के दो एथलीट का जलवा!, 100 KM Ultra Marathon जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन


इसके अलावा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित पद के सापेक्ष दो गुने से कम होने के कारण मेरिट के आधार पर श्रेणीवार, उप श्रेणीवार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को औपबंधित रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।


नवीन शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गये दावों से संबंधित अभिलेख आयोग कार्यालय में 18 मार्च तक उपलब्ध कराए जा सकते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999