
हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ गौला गेट स्थित गणेश महोत्सव के प्रथम दिन का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और गौधाम आश्रम के व्यवस्थापक रामेश्वर दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।


उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि (क्षेत्रीय विधायक) ने भगवान श्री गणेश के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “हमें समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक मेले आयोजित करते रहने चाहिए। इन आयोजनों से न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति जीवित रहती है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों का ज्ञान मिलता है।”


विशिष्ट अतिथि गौधाम आश्रम के व्यवस्थापक रामेश्वर दास ने भगवान श्री गणेश की महिमा का बखान करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और अपने जीवन की दशा व दिशा को बदलने का सबसे सरल मार्ग भगवान का नाम जपना ही है।
उन्होंने आगे कहा, “भगवान का नाम जपने के लिए किसी अलग या विशेष समय को निकालने की जरूरत नहीं होती। जब भी समय मिले—सोते, जागते या कार्य करते हुए—हम ईश्वर का स्मरण कर सकते हैं। भगवान को प्राप्त करने के लिए महामंत्र ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे’ का निरंतर जप करना चाहिए।”


महोत्सव में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का मनमोहन लिया।
जीवन चंद चोपड़ा पार्टी ने सुंदर-सुंदर भजन गाकर महोत्सव में चार चांद लगा दिए उनके मधुर स्वरों के द्वारा माहौल और भक्ति मय हो गया।




महोत्सव के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ॰ मोहन सिंह बिष्ट , गौधाम आश्रम के व्यवस्थापक रामेश्वर दास, जग्गी ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य माया उपाध्याय, दौलिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट दौलिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत गणेश महोत्सव प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नंदा वल्लभ नैनवाल, सचिव विनोद पांडे, उप सचिव संजय भाकुनी, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट संचालक हरिश्चंद्र जोशी, मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद जंतवाल, प्रकाश पांडे, विजय भट्ट, रोहित नाथ, आदि समेत क्षेत्र के धर्म प्रेमी जनता उपस्थित थी।


