उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

New Delhi, 16 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha अध्यक्ष, Union Minister मनोहर लाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है.

Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर पोस्ट किया,”उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई. वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है. वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्री बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना है.”

यह भी पढ़ें -  वर्ल्ड कप छोड़कर आए!, क्रिकेटर Rinku Singh ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ Chief Minister पुष्कर सिंह धामी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है. बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा,”उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है. बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

यह भी पढ़ें -  ​करियर काउंसलिंग: हल्दूचौड़ पीएमश्री अटल उत्कृष्ट कॉलेज में 175 छात्रों का हुआ मार्गदर्शन, IPS देवेश पाण्डेय ने दिए टिप्स, देखें वीडियो

Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के यशस्वी Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान आपको सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें.”

Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की कामना है. आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए शिखर छूता रहे.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के माननीय Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो.”

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वालों पर नैनीताल पुलिस का वार,133 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र प्रथम के भाव, सनातन संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा के संकल्प के साथ आपका नेतृत्व उत्तराखंड को विकास और विरासत के समन्वय का सशक्त उदाहरण बना रहा है. आदरणीय Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में देवभूमि निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. बाबा केदारनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना करती हूं.”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999