हल्दूचौड़ गौला गेट में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन: दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां झोड़ा-चाचरी का सुंदर दृश्य, मोहा मन देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ स्थित गौला गेट में आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा लाल कुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने संयुक्त रूप सेदीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान नन्हे बाल कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटकों में

गणेश, शिव-पार्वती, माता कालिका और राधा-कृष्ण के मनमोहक किरदारों का जीवंत मंचन किया गया।

यह भी पढ़ें -  महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने गुलदार को जिंदा जलाया

वहीं, स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान

‘पिछौड़ा’ धारण कर पारंपरिक झोड़ा (चांचरी) का गायन किया, जिसने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। चौपड़ा पार्टी (मोना,

मुस्कान एवं संगीता) ने अपनी मधुर आवाज में भजनों का गायन कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि हरेन्द्र बोरा ने अपने संबोधन में गणेश महिमा का गुणगान करते हुए क्षेत्रीय आयोजकों के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच मिलने से क्षेत्र के छोटे-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पर मां की डांट के बाद घर से निकली छात्रा, हैवानियत की हुई शिकार

छोटे बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखरने का भरपूर अवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भी इस भव्य

आयोजन और कलाकारों की प्रस्तुतियों की खुलकर प्रशंसा की और कमेटी के आयोजन का उत्साह वर्धन किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता नंदन दुर्गा पाल, ग्राम प्रधान पदमपुर देवलिया रमेश जोशी, ग्राम प्रधान दीना पूजा

यह भी पढ़ें -  नैनीताल- किराए के घर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बिष्ट, दुम्का बंगर बच्ची धर्मा ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, पूर्व प्रधान दौलिया हरिश्चंद्र बिरखानी, उप प्रधान जग्गी अंजू खोलिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, पूर्व प्रधान खड़कपुर वरिष्ठ

कांग्रेसी नेता शंकर जोशी, जीवन चोपड़ा, पूर्व प्रधान बागेश्वर (वलना)दया कृष्णा खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र दुर्गापाल, कैलाश खोलिया,

महोत्सव में आए हुए मेहमानों का कमेटी द्वारा पट्टा पहनाकर मूवमेंटो देकर स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारी सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999