हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,खड़िया के कट्टो के नीचे 188 कनस्तर अवैध लीसा पकड़ा,2 किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर एक दिन पहले वन विभाग की एसओजी ने 700 कनस्तर लीसा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी उसके कुछ घंटों बाद ही काठगोदाम पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वाहन कैन्टर संख्या यूके 04सीए- 4385 को रोककर चैक किया गया तो खड़िया के कट्टो के नीचे 188 कनस्तर अवैध लीसा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने इस तस्करी में शामिल खष्टी दत्त पुत्र जय दत्त निवासी देवली भद्रकोट पो0 देवली तहसील धारी जिला नैनीताल व रवि भट्ट पुत्र हरीश चन्द्र भट्ट निवासी भट्ट बेकरी आर0के0 टैन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा हल्द्वानी को भी गिरफ्तार किया है जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 102 अवैध खड़िया के कट्टो के नीचे 188 टीन अवैध लीसा जिन्हे खडिया के कट्टो के अन्दर छुपाकर ले जाया जा रहा था ।


थाना काठगोदाम में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मु0 FIR NO 73/22 धारा 26 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत किया गया । पुलिस दोनों पकड़े गए तस्करों को न्यायालय मेःपेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -  अब की बार अकेला जलेगा रावण, इतने फीट का होगा पुतला

बता दें कि सोमवार को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सूचना मिली कि पहाड़ से एक कैंटर ने बिरोजा (लीसा) की खेप उत्तर प्रदेश में कहीं सप्लाई होने वाली है जिस पर टीम ने जाल फैलाकर के कैंटर को जज फार्म के पास पकड़ने में सफलता प्राप्त की ड्राइवर की पूछताछ में उसने बताया कि इस कैंटर में 700 कनस्तर बिरोजा था। वन विभाग ने वाहन कोशिश करने के साथ ही तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने दी 105 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999