उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर… पीएम मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 14 सिम, 11 एटीएम , 10 मोबाइल समेत 1,31,100 रुपये बरामद

खबर शेयर करें -



देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एसटीएफ ने 1,31,100 रूपए बरामद किए हैं। एसटीएफ ने इनके पास से 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल, दो पासबुक और 7 अलग-अलग बैंकों के चेक बुक भी बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के विभिन्न पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। उत्तराखंड एसटीएफ ने सभी पोर्टल का अवलोकन किया तो ऑनलाइन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर का पता लगा जो देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे। उन्हीं नंबरों के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें -  नहर किनारे खेल रहा किशोर नहर में बहा, एसडीआरएफ ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर बरामद किया शव

कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेम नगर से दो संदिग्ध राहुल चौधरी और सिद्धांत चौहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इस नेटवर्क का सरगना दीपक राज शर्मा है, जिसने उन्हें इस काम के बारे में जानकारी दी थी। एसटीएफ ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कई लोग तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लोगों को योजना के नाम पर ठगा करते थे और प्रत्येक सप्ताह करीब 5 से 6 लाख रुपए की ठगी कर लेते थे।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक राज शर्मा ठगी के पैसे से देहरादून में जमीन खरीदकर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है, जबकि ठाकुरपुर में उसकी एक गारमेंट की दुकान भी है। फिलहाल, एसटीएफ के पास ठगी का शिकार हुए 35 लोगों की शिकायत आई है, जिसके आधार पर गिरोह के सरगना और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  *हल्द्वानी में बुजुर्ग से झपटमारी का 24 घंटे में खुलासा, 1 लाख की अंगूठी के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार*
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999