नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी BJP नेता ने किया सरेंडर, पहुंचा कोतवाली, फिर…

खबर शेयर करें -

चंपावत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप भाजपा नेता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें भाजपा से निष्कासित नेता कमल सिंह को पुलिस दबोचने में नाकाम रही। जब पुलिस की दबिश काम नहीं आई तो आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंच गया।

आरोपी ने किया सरेंडर
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी कमल सिंह रावत ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

यह भी पढ़ें -  यहां युवती के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कई टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बता दें आरोपी कमल सिंह रावत कुछ दिन पहले तक भाजपा का तल्लादेश मंडल का अध्यक्ष था।

ये है पूरा मामला
भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे थे। आरोपी लंबे समय से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999