यहां मकान के ऊपर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गांव में छाया मातम

खबर शेयर करें -

चमोली से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधायक नवीन दुम्का, निदेशक समाज कल्याण बीएल फिरमाल एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह ने दीप प्रज्वलित कर नैब गौलापार में किया शुभारम्भ

जानकारी के मुताबिक थराली के तहसील के पैनगढ़ गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। जिसमें एक भारी बोल्डर चट्टान से निकलकर आवासीय क्षेत्र के ऊपर गिर गया।

बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में घर बनना महंगा हो गया, जानिए इसके पीछे की वजह

वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं एसडीआरएफ ने अन्य दो लोगों को रेस्क्यू कर मलबे से निकालकर सीएचसी थराली पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एसडीआरएफ ने बताया कि मलबे और बोल्डर गिरने से दो अन्य मकानों को भी छति पहुंची है। घटना के बाद राजस्व पुलिस की टीम पैनगढ़ गांव पहुंची। जहां पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें -  कोरोना संक्रमण के मामले में हॉटस्पॉट बना देहरादून

शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त हुए मकान से एसडीआरएफ ने चार शवों को निकाल लिया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें से देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती, बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75), घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45), सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999