कारोबारी ने पत्नी संग नहर में लगाई छलांग, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लुधियाना। लुधियाना के एक कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। नहर पर मौजूद कुछ लोगों ने व्यक्ति को तो बचा लिया मगर पत्नी बह गई। दोनों की पहचान लुधियाना के हेबोवाल के कपड़ा व्यापारी आनंद शर्मा और किरण शर्मा के तौर पर हुई है। नहर में कूदने से पहले आनंद शर्मा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों के नाम लिखे। यह भी लिखा कि उसे और उसकी पत्नी को मरने के लिए मजबूर किया गया है। उधर, आनंद शर्मा के बेटे लखन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार सरहिंद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन आनंद शर्मा ने बताया कि उनकी लुधियाना में गारमेंट की फैक्टरी है। उन्होंने लुधियाना के कुछ लोगों से चार वर्ष पहले 40 लाख का कर्ज चार फीसदी ब्याज दर पर लिया था। वह 80 लाख का ब्याज अदा कर चुका है। इसके अलावा 42 लाख का कर्ज छह फीसदी ब्याज पर अलग से लिया था और 90 लाख ब्याज दे चुके है। बीते वर्ष फैक्टरी में घाटा होने हो गया था। जिन लोगों को सामान दिया था, उन्होंने भुगतान नहीं किया। यही वजह है कि पूरा कर्ज नहीं चुका पाया था। इसके बाद कर्ज देने वाले लोग परेशान करने लगे और अपने आफिस में बुला दूसरों के सामने जलील भी करते थे। पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त लोगों ने उनका घर भी अपने नाम पर करवा लिया और उन्हें बेघर कर दिया। किराये के मकान पर भी वह लोग आकर परेशान करते थे और परिवार को खत्म करने की धमकी भी देते थे। इससे वह परेशान रहने लगा। बाद में सुसाइड करने का फैसला किया। बेटे लखन शर्मा ने बताया कि सुसाइड से पहले उनकी माता ने फोन पर बात की थी। ऐसा कुछ भी नहीं करने को कहा। मगर बाद में पता चला कि उसके माता-पिता दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नहर में लापता महिला की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकरी/प्रबन्ध निदेशक श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड डेवलपमेण्ट कारपोरेशन लि0 निदेशक मण्डल उपसमिति की बैठक कलक्टेªट सभागार में हुई आयोजित

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999