नगर पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, ब्लैकमेलिंग को लेकर कही यह बड़ी बात

खबर शेयर करें -

लालकुआ नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह को अध्यक्ष कि जिम्मेदारी संभाले हुए चार बर्ष पूर्ण होने जा रहे है 2 दिसंबर को उनके चार साल पुरे हो जायेंगे इसी उपलब्धि को लेकर आज नगर पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और आगे की रणनीति बताई। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी से डरने वाले नही है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।

यहां नगर पंचायत के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि उनके चार साल के कार्यकाल में नगर में सब का साथ,सब का विकास और सब का विश्वास,के तहत विकास कार्य कराये गये उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गरीबों को वितरित किए 100 आवास है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां नाले में मिला खून से सना हुआ शव

उन्होंने कहा कि आवासीय योजना के तहत अम्बेडकर नगर में गरीबों को बनाए गए 100 भवन थे जो लम्बे समय पहले वितरित किए जाने थे लेकिन किसी कारण वितरित नही हो पाये जिसके चलते भवन काफी जर्जर हो गए थे जिनकी मरम्मत कराकर उन्होंने प्रशासन की अनुमति और क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में गरीब और सही लाभर्थियों को वितरित किए गए जो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पार्क का निर्माण”प्रत्येक वार्ड में टाईल्स सड़कों का निर्माण,नगर में नालियों पर लोहे के जाल बिछाना,बरात घर कि चार दीवारी का निर्माण तथा उसमें मिट्टी भराव का कार्य,नगर पंचायत स्थित मच्छी बजार में टीन सैड दुकानों का निर्माण”हाईटेक शौचालयों का निर्माण सहित दर्जानों विकास कार्य काराये गये है।

यह भी पढ़ें -  नाइट ड्यूटी आ रहे युवक पर तेंदुए का हमला।।

उन्होंने कहा कि जल्द ही शमशान घाट में शौन्धीकरण का कार्य शुरु किया जायेगा जिसके लिए तैयार कर ली गई है उन्होंने कहा कि उनकी लालकुआ हाट बजार में तीन माजिला मॉल बनाने की योजना है जिसपर काम चल रहा है तथा जल्दी ही इसकी आधारशिला रखी जायेगी।

उन्होंने कहा बाईपास निर्माण कि मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सहित अधिकारियों और कैबिनेट मंत्रियों से वह मिल चुके है तथा उनके द्वारा पत्राचार भी किये जा चुके हैं उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए आज वह वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक का थैला काटकर ₹50 हजार उड़ाए, ATM में दो महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग नगर पंचायत के खिलाफ धरने पर बैठे हैं वे सभी भाजपाई है और काग्रेंस के दलित नेता को चैयरमैन पद देखना नही चाहते हैं
उन्होंने अपने विरोधियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी से डरने वाले नही है उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर है लेकिन वह किसी भी जांच से डरने वाले नही है उन्होंने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999