लिमिटेड होगी कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारिणी, जल्द जारी होगी पहली सूची

खबर शेयर करें -

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बयान दिया है. करण माहरा ने साफ किया है कि इस बार कार्यकारिणी लिमिटेड होगी. करण माहरा ने कहा पहले कार्यकारिणी में 600 लोग हुआ करते थे, इस बार प्रदेश कार्यकारिणी पहले की तरह जंबो आकार वाली नहीं होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कार्यकारिणी की पहली सूची नवरात्रि के समय आ जाएगी. उन्होंने बताया संगठन के चुनाव की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम बनेगी. उसकी पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी. करन माहरा ने साफ किया कि कार्यकारिणी जम्बो आकार की ना होकर सूक्ष्म होगी. इसमें सबको कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  दो राजमार्ग 8 आंतरिक राजमार्ग बंद, जिले में 40 MM वर्षा रिकार्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने बताया इस पर विरोध होना भी स्वाभाविक है. कुछ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी भी व्यक्त करेंगे. कमजोर जड़ वाले लोग टूटकर पार्टी से भी दूर जाएंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा वे चाहते हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बता दें कांग्रेस की कार्यकारिणी की पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में लिमिटेड लोगों को ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999