हरिद्वार में गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज

खबर शेयर करें -

सोमवती अमावस्या स्नान पर श्रद्धालु हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड और आसपास गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दीपावली का त्योहार होने के चलते भोर के समय श्रद्धालुओं की घाटों पर अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

गंगा स्नान के साथ ही दीपदान और गंगा मैया का दुग्धाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हर ओर बम बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं श्रद्धालु दान पुण्य करने के साथ ही मंदिरों के दर्शन को भी पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सागौन के वृक्षों पर चली आरी. वन विभाग की टीम ने वाहन पकड़ा ।।

पहले ही यातायात पुख्ता
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर यातायात प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर (आज) 13 नवंबर की रात 12 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999