मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की हत्या, गुस्से में पति ने लाइसेंसी रायफल से सीने में धड़ाधड़ दाग दीं गोलियां

खबर शेयर करें -

बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र की देवीपुरा कालोनी में स्वजन दीपावली की तैयारियों में जुटा था और महिला अपनी बहन से फोन पर वार्ता करने में व्यस्त थी। इससे आक्रोशित पति ने लाइसेंसी रायफल निकालकर पत्नी के सीने में धड़ाधड़ दो गालियां दाग दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपित को हिरासत में लेकर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

बहन से फोन पर कर रही थीं बातचीत
नगर की देवीपुरा प्रथम कालोनी निवासी (45) सुशीला देवी उर्फ गुडिया पत्नी देवपाल रविवार की रात करीब नौ बजे दीपावली का पूजन कर दिल्ली सीमापुरी निवासी अपनी बहन से फोन पर बातचीत कर रही थी। जबकि पति व अन्य स्वजन दीपावली पूजन के बाद खाना खाने की तैयारियों में जुटे थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में शौर्य स्थल (सैन्यधाम) के निर्माण तथा जनपद में शहीद सम्मान यात्रा आयोजित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाागार में बैठक आयोजित की

सुशीला अपनी बहन से भैयादूज पर साथ चलने की बाबत मोबाइल पर वार्ता कर रही थी। बातचीत लंबी हुई तो पति झल्ला गया। मोबाइल पर बातचीत का विरोध कर दंपती में कहासुनी हो गई। इसी दौरान पति देवपाल कमरे से लाइसेंसी रायफल लाया और एक के बाद एक दो गोली पत्नी सुशीला में दाग दी। इस दौरान दंपती का बेटा हिमांशू उर्फ हैप्पी पड़ोसियों को मिठाई वितरित करने गया था।

यह भी पढ़ें -  बीआरपी और सीआरपी की भर्ती के 955 पदों पर अगले माह तक होगी तैनाती, आउटसोर्स से की जाएंगी नियुक्तियां

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है। महिला को दो गोली मारी गई हैं। आरोपित से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999