देहरादून में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

खबर शेयर करें -

देहरादून पटेल नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बाइक सवार पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 

चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गोरखपुर चौक के पास पुलिस टीम ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को चेकिंग करते देख बाइक सवार तेजी से प्रेमनगर रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर दोनों बदमाश चाय बागान की पगडंडी पर मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।

बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अंकित चौहान (25) निवासी हरिद्वार के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर (उत्तराखंड) देर रात कार गिरी गहरी खाई में, चार हायर सेंटर रेफर।।

बड़ोवाला में बाइक सवार युवक पर किया था जानलेवा हमला

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान कुछ दिन पहले बड़ोवाला क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल था। 8 सितंबर को शिमला बाईपास रोड के बड़ोवाला क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बैंककर्मी सत्यम कुमार पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस घटना में सत्यम घायल हो गया था।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पटेल नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि फायरिंग की घटना में शामिल दोनों आरोपी दोबारा देहरादून आए हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और दोनों संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें -  20 जनवरी से पीलीकोठी–नीम चौराहा मार्ग पर सीवर लाइन का काम, भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बाधित

5 लाख में हत्या की सुपारी देने का आरोप

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसे सत्यम कुमार की हत्या के लिए 5 लाख में सुपारी दी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि हरिद्वार निवासी मोहित नाम के व्यक्ति ने अंकित की पहचान एक महिला मालिया रहमान से कराई थी। मालिया ने अंकित को बताया कि वह 2020 में उज्जीवन बैंक, हरिद्वार में काम करने के दौरान सत्यम कुमार के संपर्क में आई थी।

आरोप है कि दोनों के बीच पहले संबंध थे और बाद में विवाद के बाद सत्यम ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद सत्यम को रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची गई। अंकित को इसके लिए 5 लाख देने की बात कही गई और उसे एडवांस के तौर पर 1.20 लाख रुपये दिए । पुलिस का कहना है कि मालिया ने ही अंकित को सत्यम की फोटो और देहरादून स्थित उसके बैंक कार्यालय की जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में भारी बारिश,18 जुलाई तक तेज बौछारें, अलर्ट जारी

रेकी के बाद किया था हमला

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को अंकित अपने साथी अंकुर के साथ देहरादून पहुंचा था। दोनों ने उज्जीवन बैंक कार्यालय के बाहर सत्यम का इंतजार किया। शाम करीब 7:45 बजे सत्यम के बैंक से निकलने के बाद दोनों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि बड़ोवाला में सुनसान स्थान पर बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल सत्यम की स्कूटी के आगे लगाकर उस पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से सत्यम घायल हो गया और वह झाड़ियों की ओर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पहले दिल्ली और फिर हरियाणा चले गए थे। शुक्रवार को कथित तौर पर बकाया रकम लेने के लिए वे दोबारा देहरादून आए थे। इसी दौरान पुलिस चेकिंग में घिरने के बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999