गढ़वाल विवि में बदले छात्र राजनीति के समीकरण, ABVP को मिली करारी शिकस्त, जय हो ने मारी बाजी

खबर शेयर करें -

 

hnb-garhwal-university-srinagar_11zon

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में NSUI और जय हो संगठन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ABVP को बड़ा झटका दिया है। छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में जय हो संगठन के प्रत्याशी हिमांशु भंडारी ने अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की है। जबकि मयंक बहुगुणा ने महासचिव/सचिव पद पर जीत हासिल की।

जय हो के हिमांशु भंडारी ने मारी बाजी

अध्यक्ष पद के चुनाव में जय हो संगठन के हिमांशु भंडारी ने 3301 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं ABVP के प्रत्याशी भुवन चमोली को 1796 मत मिले। इस तरह हिमांशु भंडारी ने ABVP प्रत्याशी को 1505 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें -  uttarakhand-weather-news-उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

गढ़वाल केंद्रीय विवि में ABVP को मिली करारी हार

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय लंबे समय से ABVP के मजबूत प्रभाव वाले छात्र  राजनीति के केंद्र के तौर पर देखा जाता रहा है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव में ABVP के कमजोर प्रदर्शन को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नतीजों के बाद विश्वविद्यालय परिसर की छात्र राजनीति में जय हो और NSUI खेमे का प्रभाव बढ़ता नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें -  पीड़ित परिवार के साथ थाने में धरने पर बैठे विधायक पाण्डे

राजनीतिकख़बरें पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकेत?

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव सिर्फ कैंपस की राजनीति तक सीमित नहीं माना जा रहा है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है और यहां से धन सिंह रावत भाजपा विधायक होने के साथ-साथ धामी सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999