भीमताल झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें -

भीमताल झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू की । मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है ।


नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में आज सवेरे एक शव दिखाई दिया । शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला । शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है । सूचना के बाद पहुंचे मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नील के निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है ।

यह भी पढ़ें -  पंखुड़ियाँ का ऑडिशन 10 अक्टूबर को

पुलिस को 45 वर्षीय मृतक के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली । पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की कार्यवाही शुरू की ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999