नैनीताल के प्रेमी युगल के शव बंद कमरे में पंखे से लटके हुए मिले

खबर शेयर करें -

नैनीताल के प्रेमी युगल के शव बंद कमरे में पंखे से लटके हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।पुलिस के अनुसार, नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ पिछले डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। बुधवार को उसकी बड़ी बहन ड्यूटी पर गई थी। जबकि वह कमरे पर अकेली थी। शाम के समय आसपास के लोगों को कमरे में अनहोनी की आशंका हुई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आवाज लगाकर कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।


इस पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।पुलिस कमरे के अंदर गई तो युवती और एक युवक के शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटना की सूचना युवती की बहन को दी। सूचना मिलते ही उसकी बहन कमरे पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी मूलरूप से नैनीताल जिले का रहने वाला है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी हल्दुचौड़,लाल कुआं भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर गए
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999