पहाड़ी से भरभराकर कर गिरे पत्थर, चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत

खबर शेयर करें -



चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर पहाड़ी से हाईवे पर पत्थर आ गिरे। इस दौरान हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताया जा रहा है।


घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी के पास हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से भरभराकर पत्थर आ गिरे। पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के दो श्रमिक घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाय गया।

यह भी पढ़ें -  छत से गिरकर युवती की मौत , परिवार में मचा कोहराम

जंगल में आग लगने के कारण आए हाईवे में पत्थर
अस्पताल के जाने के दौरान बुधेल नितम (47) पुत्र बुकाऊ राम निवासी छत्तीसगढ़ की रस्ते में ही मौत हो गई। जबकि अजय सिंह(40) पुत्र अमर सिंह निवासी छत्तीसगढ़ के सिर पर चोट हल्की लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि अजय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। बताया जा रहा है जिस जगह पर श्रमिक काम कर रहे थे उसके ठीक ऊपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर आए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-चार दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या, भाजपा नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999